झारखंड में 386 करोड़ की कोयला रॉयल्टी के साथ वित्तीय वर्ष की शुरुआत
धनबाद, मई 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। झारखंड स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की ओर से कम कोयला डिस्पैच के बावजूद झारखंड को अप्रैल माह में सबसे ज्यादा रॉयल्टी का भुगतान किया गया है। डीएमएफटी मद में भी झारखंड अन्य कोयला बहुल राज्यों से आगे है। अप्रैल माह में कोल इंडिया ने 876.22 करोड़ रुपए रॉयल्टी मद में भुगतान किया, जिसमें झारखंड की हिस्सेदारी 386.66 करोड़ रुपए है। इस तरह डीएमएफटी मद में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों ने 295.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जिसमें झारखंड की हिस्सेदारी 98 करोड़ है। यह जानकारी कोल इंडिया की ओर से जारी आंकड़े में दी गई है। यानी कोल इंडिया ने कोयला राजस्व में नए वित्तीय वर्ष की बेहतर शुरुआत की है। आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल-2026 में कोयला कंपनियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। डिस्पैच के मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.