रांची, मई 11 -- झारखंड पुलिस ने 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त की है। पुलिस राज्य के अलग-अलग जिलों में चलाए गए अभियान में 7 तस्करों को भी दबोचा है। नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।पुलिस ने खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और रामगढ़ समेत पांच जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर यह कार्रवाई की।सिमडेगा में 2.08 करोड़ का माल जब्त सबसे बड़ी बरामदगी खूंटी जिले में हुई, जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1,388 किलोग्राम पोस्ता भूसी (पॉपी हस्क) जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। रानिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसडीपीओ क्रिस्टो...