बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। तीन माह से बकाया वेतन नहीं मिलने से सदर अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है। कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समस्या का हल नहीं निकला। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से चिकित्सकों व कर्मियों की आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से होली फिक्का रहा। मार्च का महीना है बच्चों के एडमिशन व पुस्तक इसी माह में खरीदनी पड़ती है। इनका कहना है कि महंगाई के दौर में एक माह वेतन नहीं मिलने से सबकुछ प्रभावित हो जाता है। कर्मियों का यह भी कहना है कि सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ के फरवरी माह के वेतन मिल गये हैं। हमलोगों का दिसंबर, जनवरी व फरवरी का बकाया है। मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.