झारखंड में 15 लाख लोगों को खरीदना पड़ सकता है महंगा गैस सिलेंडर, क्या है वजह
रांची, अगस्त 22 -- झारखंड में 15 लाख गैस उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं कराया है। इन सभी को 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को बाजार दर पर गैस खरीदनी पड़ सकती है। इसको लेकर कस्टमर्स को ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी। केवाईसी ना होने पर इन कस्टमर्स को महंगे सिलेंडर लेने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। राज्य में कुल करीब 66 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिसमें से इंडेन के 36.5 लाख हैं। इनमें से 11.40 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। वहीं, भारत गैस के कुल 12 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें से 1.77 लाख का ई-केवाईसी नहीं है। वहीं, एचपीसीएल (हिन्दुस्तान गैस) के 16 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें से करीब एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इस तरह राज्य में करीब 15 लाख उपभोक्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.