रांची, सितम्बर 26 -- झारखंड के गुमला जिले में एक 13 साल की आदिवासी लड़की को कुछ अज्ञात युवकों ने किडनैप कर लिया। आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। पीड़िता को घर के बाहर अधमरी हालत में पाया गया था। परिजन पीड़िता को पहले सिमडेगा के सदर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक थी जिसके कारण डॉक्टरों ने उसको गुमला रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको रांची के रिम्स में भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घर के बाहर गंभीर हालत में मिली थी पीड़िता एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर पालकोट थाने में FIR दर्ज की गई है। पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार रात को घर के बाहर अधमरी हालत में पाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहि...