रांची, मई 5 -- Jharkhand Weather: रांची में सोमवार की शाम को करीब दो से तीन घंटे जमकर झमाझम बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। बारिश होने से रांची के तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। बारिश के दौरान लगातार मेघगर्जन हो रहे थे, जिसके कारण रांची के ग्रिड और सभी फीडरों से सुरक्षात्मक कारणों से बिजली बंद कर दी गई। करीब दो से तीन घंटे बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली बंद रही। बारिश कम होने के बाद एक-एक करके सभी फीडरों से बिजली बहाल शुरू हुई। इसके बाद लोकल फॉल्ट जैसी समस्याएं शुरू हो गईं, जिसके कारण लाइन ट्रिपिंग और बिजली के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। ज्यादा समस्या ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.