रांची, मार्च 24 -- झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुधवार, 25 मार्च का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दिन झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान आयोग राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्ताव पर पूरी तरह मुहर नहीं लगाएगा और सीमित राहत के साथ करीब 10% तक की बढ़ोतरी का फैसला दे सकता है। निगम ने दरों में 59 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में पहुंची बिहार-असम समीकरण की तपिश, BJP की दावेदारी मजबूत59% बढ़ोतरी का दिया था प्रस्ताव बिजली वितरण निगम ने दरों में 59 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव के अनुसार शहरी घरेलू दर 6.85 रुपए से बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट और ग्रामीण दर 6.70 स...