रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए की निवेश परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द ही नई झारखंड औद्योगिक नीति लांच की जाएगी। उद्योग सचिव मंगलवार को रांची में आयोजित झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सरकार-उद्योग राउंडटेबल बैठक में बोल रहे थे। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने किया था। बैठक में उन्होंने उद्योग जगत से सुझाव साझा करने का आग्रह करते हुए रांची में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की राज्य सरकार की योजना की जानकारी दी। चर्चा के दौरान भविष्य की खरीद आवश्यकताओं, निवेश संभावनाओं, खदानों के आधुनिकीकरण, तकनीकी नवाचार, कौशल विकास, सतत विकास और सप्लायर इकोसिस्टम को मजबूत करने जैसे विषयों पर व...