जमशेदपुर, अगस्त 25 -- झारखंड में जमशेदपुर के युवा कारोबारी और होटल क्रिस्टल के मालिक 33 साल के निखार सबलोक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार दोपहर एनएच-33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन परिसर में हुई। वह होटल के रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद सिगरेट पीने के लिए बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शरीर में नौ गोलियां धंसते ही वह निढाल होकर गिर पड़े। खून से सने निखार को तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में निखार को पीठ, कमर, गर्दन और कंधे में कुल नौ गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। इसमें कई गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं।हमलावर सीसीटीवी में कैद कदमा के विजया हैरिटेज निवासी निखार सबलोक की हत...