जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। वर्ष 2026-27 की सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जाएगा। आगामी सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा प्रस्तुत बिड को वार्षिक बैठक में आमसभा ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी है। फिलहाल, झारखंड वॉलीबॉल संघ की टीम बनारस में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद टीम की वापसी पर आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...