रांची, अगस्त 18 -- Jhrakhand Rain Red Alert: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पलामू, लातेहार और गढ़वा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संताल और आसपास के जिलों को छोड़कर रांची समेत अन्य भागों में भी बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव अति गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया है। यह कोलकाता के करीब है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिमी दिशा में झारखंड से होकर गुजरने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का विस्तार होने से बारिश ...