रांची, जुलाई 5 -- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार एक हजार करोड़ रुपये के निवेश और उससे 20 हजार से अधिक लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने की तैयारी में है। इसे लेकर झारखंड टेक्सटाइल, अपैरल और फुटवियर नीति-2026 का ड्रॉफ्ट तैयार किया है। नई नीति के तहत राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। आजीविका व्यवस्था मजबूत होगी और सामाजिक-आर्थिक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा। ड्राफ्ट में यह कहा गया है कि राज्य के पास जो क्षमताएं हैं, उसका भरपूर फायदा नई नीति से मिलेगा। केंद्र की पीएम मित्रा योजना की तर्ज पर नए टेक्सटाइल/अपैरल पार्क विकसित हो सकेगा। पार्क में प्रोसेसिंग, टेस्टिंग, डिजाइन और वेयरहाउसिंग जैसी सुविधाएं होंगी। वहीं उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, समर्थ और राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के साथ तालमेल बिठाकर औद्योगिक विकास क...