रांची, फरवरी 24 -- झारखंड के रजत जयंती वर्ष पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए अबुआ दिशोम बजट पेश करेंगे। बजट को अधिक प्रभावी व व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से इस बार वित्त मंत्री मूल बजट के साथ ही आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश करेंगे। इससे पहले रघुवर दास सरकार में 2017-18 में जेंडर बजट पेश किया गया था। इस बार पेश किए जाने वाले जेंडर बजट में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए लगभग 33% का बजटीय प्रावधान सरकार कर सकती है । चालू वित्तीय वर्ष का 01 लाख 25 हजार 400 करोड़ के बजट से लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आगामी अबुआ दिशोम बजट लगभग 01 लाख करोड़ रुपए से अधिक का योजना बजट के साथ लगभग 1.60 करोड़ का रहने की संभावना है। वर्तमान बजट में भी योजना बजट लगभग 92 हजार करोड़ का था।न कोई नया कर नहीं, कई महत्वपूर्ण घोषण...