वार्ता, अप्रैल 11 -- झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कानूनी आपत्तियां जताते हुए संबंधित फाइल राज्य सरकार को वापस कर दी है। राज्यपाल गंगवार ने विशेष रूप से उन नामों पर कड़ा ऐतराज जताया है, जो सक्रिय राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। राजभवन ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इन नामों पर स्थिति स्पष्ट की जाए। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारी सूचना आयुक्त बनने की निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करते, इसी आधार पर फाइल लौटाई गई है। इससे पहले 25 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम राज्यपाल को भेजे थे। इनमें अनुज सिन्हा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि अन्य तीन नाम विभिन्न राजनीतिक दलों के...