रांची, जनवरी 16 -- झारखंड में शीतलहर का सितम अभी भी बरकरार है। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा। झारखंड में दो जिलों पाकुड़ और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर अधिकांश का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। गुरुवार को भी सुबह में सर्द हवा की रफ्तार तेज रही। कनकनी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गुरुवार को गुमला का तापमान सबसे कम रहा। यहां का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रांची का तापमान 9.0 डिग्री रहा। वहीं, जिले के कांके इलाके में तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में शीतलहर की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.