रांची, जनवरी 16 -- झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले के मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह और रात के समय कनकनी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बने रह सकते हैं। झारखंड में पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे ठंडा खूंटी जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।गुमला के तापमान में उछाल देखने को मिला और यहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। यहां का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम का पारा अभी भी नौ डिग्री से नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.