झारखंड में सनकी पिता ने 3 बेटियों की गला रेतकर की हत्या, पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान; मृतकों में दो बच्ची जुड़वां
गिरिडीह, जून 8 -- गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरूकडीहा में एक सनकी पिता ने सो रही अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चियों की मां राधा देवी और एक मासूम पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना सोमवार अहले सुबह चार बजे की है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपी पिता नंदू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। जिन तीन बच्चियों की हत्या की गई है उनमें पलवी कुमारी (16 वर्ष), रिद्धि कुमारी उर्फ अनुशका कुमारी (6 वर्ष) और सिद्धि कुमारी उर्फ दिव्या कुमारी (6 वर्ष) शामिल है।पोस्टमार्टम कराने की तैयारी मृतक दो बच्चियां जुड़वां थीं। पुलिस ने हत्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.