औरंगाबाद, मार्च 12 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि सतीश मिश्र झारखंड के चतरा जिले में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार को कंपनी के काम से वे अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चतरा से करीब 15 किलोमीटर दूर गुमला मार्ग पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सतीश मिश्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि सतीश की शादी करीब दो वर्ष पहले ही हुई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.