जमशेदपुर, मई 11 -- श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में संचालित सभी छोटे-बड़े उद्योगों की रांची से सेंट्रलाइज्ड निगरानी होगी, ताकि किसी भी तरह से श्रम व सेफ्टी मानकों की अवहेलना न हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तमिलनाडु में हुई दुर्घटना ह्दयविदारक थी। उन्होंने खुद उस कंपनी में जाकर मजदूरों की स्थिति को देखा है, इसलिए झारखंड में इस तरह की दुर्घटना न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री सोमवार को सर्किट हाउस में संवाददाताताओं से बातचीत कर रहे थे। यादव ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने से पूर्व अगले सप्ताह सभी कंपनी मालिकों के साथ बैठक की जाएगी, ताकि श्रम कानूनों का अनुपालन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जब किसी मजदूर की मौत होती है तो उसका परिवार बिखर जाता है...