रांची, दिसम्बर 13 -- झारखंड में ठंड मौसम के साथ-साथ अब कुहासा गहराने लगा है। कनकनी बढ़ने से कहीं-कहीं शीतलहर का भी प्रकोप है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के अतिरिक्त इसमें बदलाव की संभावना कम है। आइए जानते हैं पूरे हफ्ते झारखंड का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को दिन के दौरान भी कुहासा का प्रभाव रहा। इससे धूप की गर्माहट में कमी आयी। इससे अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री की कमी आयी। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे के मुकाबले इसमें एक डिग्री कमी आयी है। पिछले दिन यहां का तापमान 23.3 दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम काफी ठंडा रहा। शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.