जमशेदपुर, मई 11 -- झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक रिसॉर्ट में देह व्यापार का धंधा होने की खबर सामने आई है। डिमना लेक से सटे गेरुआ गांव स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में रविवार को ग्रामीणों ने घंटों हंगामा किया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने रिसॉर्ट पर धावा बोल दिया और मैनेजर संतोष गिरी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गांववालों ने रिसॉर्ट के तीन कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिला-पुरुष जोड़ों को पकड़कर बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।तीन महिला-पुरुष जोड़ों को बाहर निकाला इस दौरान भीड़ ने रिसॉर्ट के एक भवन के तीन कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिला-पुरुष जोड़ों को पकड़कर बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य जोड़ा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा कमरे की तलाशी में शराब की बोतलें समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरा...