रांची, मार्च 27 -- रामनवमी पर एक बार फिर झारखंड में बड़ा बवाल हो गया। झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों तरफ से काफी पथराव हुआ। पुलिस ने अगले दिन 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तनाव को कम करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को कौवाखो शिव चतुर्थ क्षेत्र के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के महाष्टमी दिवस पर एक विशेष समुदाय के एक समूह ने धार्मिक ध्वज फहराने और पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर हुई कहासुनी जल्द ही हिंसक हो गई और पुलिस के स्थिति को शांत करने के प्रयासों के बावजूद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। उन्होंने ...