रांची, मार्च 16 -- झारखंड में एक बार फिर मौसम बदल गया है। रांची, धनबाद समेत कई जिलों में रविवार को काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को झारखंड के रांची, खूंटी समेत राज्य के 17 जिलों में आंधी-ओले के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ओलावृष्टि से खेती-बारी के साथ खेतों में लगी फसलों-सब्जियों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।जानिए किस वजह से बदल रहा है मौसम मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और असम समेत आसपास के हिस्सों पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। यह बदलाव आने वाले पांच दिनों तक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.