रांची, मई 30 -- Jharkhand Mausam: झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश के दौरान वज्रपात से दो महिला और एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ घायल हैं। वज्रपात से रांची जिले के इटकी में एक 12 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और एक अन्य घायल हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। गढ़वा के कांडी थानांतर्गत गाड़ाखुर्द गांव में वनखेता टोला निवासी 45 साल की सोनमतिया देवी की मौत हो गई। इसी जिले के मेराल स्थित बानाजंघा गांव में वज्रपात से 32 वर्षीय युवक उदय सिंह की मौत हो गई। इधर, धनबाद के राजगंज के चुंगी गांव में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा बोकारो के पिंड्राजोरा के बाबूडीह गांव में 21 साल के अमित कुमार महतो की मौत वज्रपात से हो गई। गिरिडीह के बेंगाब...