गया, अगस्त 1 -- झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव के पास डगडवा टांड़ पर शनिवार को एक महिला का शव मिला। घटनास्थल से सल्फास की गोली, मिठाई, मोबाइल और सब्जी के बीज मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, लालो देवी (40) डुमरिया के भदवर थाना क्षेत्र के बकरीडीह गांव की रहने वाली थी। वह शुक्रवार की सुबह नौडीहा बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो लोगों ने खोजबीन की। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को शव मिला। सूचना पर पहुंची नौडीहा थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पलामू सदर अस्पताल भेज दिया।ग्रामीणों का कहना है कि लालो देवी का अपने गोतिया से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी वजह से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका के पति उमेश यादव ने भी हत्या करने की आशंका ...