जमशेदपुर, जुलाई 16 -- जमशेदुपर। झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, रथ यात्रा के दिन मौसम मेहरबान रहेगा और लोग सुहाने मौसम में रथ यात्रा निकाल सकेंगे। हालांकि, राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है। वहीं, वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर खेत, खुले मैदान और पेड़ के नीचे न जाने और न ही वहां छिपने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...