चाईबासा, सितम्बर 18 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना करने के आरोप लगते हुए एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने क्या बताया इस मामले की जानकारी देते हुए चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि 58 वर्षीय शंकरिन सुरीन का शव मंगलवार रात पांडवीर पंचायत के सदाबुरु-पासुबेडा गांव के पास जंगल से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, मोबाइल टावर लगाने के काम में लगे दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने महिला द्वारा जादू-टोना किए जाने के संदेह में उसकी हत्या की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अक्सर दोनों आरोपियों को यह ...