रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि राज्य में यदि सबसे ज्यादा किसी क्षेत्र में विकास दिख रहा है तो वो मत्स्य पालन है। यह विकास 40 प्रतिशत तक स्पष्ट तौर पर नजर आता है। उन्होंने कहा है कि सरकार राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्धारण करना चाहती है। इस दिशा में मत्स्य पालन से जुड़े छोटे एवं बड़े किसानों के सुझाव महत्वपूर्ण होंगे। रांची के धुर्वा स्थित मत्स्य अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को प्रगतिशील मत्स्य कृषकों के साथ संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री शामिल हुईं। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के दिए बहुमूल्य सुझाव को गंभीरता से सुना। झारखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की सोच के साथ यह संवाद कार्यक्रम आयोजित...