झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में मां-बेटा और बेटी की मौत
साहिबगंज, जून 22 -- Jharkhand Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बरहरवा-फरक्का मुख्य सड़क पर बरहरवा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां, बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय इस्माइल शेख, उनकी 45 वर्षीय मां आयशा बीबी और 18 वर्षीय बहन रूली खातून के रूप में हुई है। वहीं, आयशा बीबी की एक नाबालिग बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- पहले बुजुर्ग का शव मिला, अगले दिन उसी परिसर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.