रांची, जनवरी 15 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। गुमला में तापमान 1 डिग्री से नीचे गिर गया है। गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई शहरों का न्यूनतम तापमान का भी अपडेट दिया है। इस दौरान लोगों को ठंड से बचने के लिए रांची प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी और डाल्टनगंज में 2.7 और 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 4.9 और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.