वार्ता, अप्रैल 30 -- झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश क्षेत्र में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्यभर में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली ने जनजीवन को प्रभावित करते हुए कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। राज्य के अलग-अलग जगह में पिछले 48 घंटे में कई लोगों की आकाशीय बिजली की वजह से मौत हो गई। बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुनमुनि कुमार (24) और अमन कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं लोहरदगा के भंडरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.