रांची, नवम्बर 1 -- भाजपा द्वारा झारखंड में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत व्यापक पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत दो नवंबर को रांची से होगी। दीपावली से पूर्व पहले चरण में छह जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि छठ महापर्व के बाद शेष जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। भाजपा महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है। 3 नवंबर को गिरिडीह में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी तथा हजारीबाग के लिए पूर्व विधायक बिरंची नारायण प्रभारी होंगे। 4 नवंबर को पलामू में प्रदेश उपाध्यक्...