तोरपा, जुलाई 21 -- झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा मौसीबाड़ी के पास सोमवार को दोपहर में दर्दनाथ हादसा हुआ। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के बाद से खड़े लोहे के रथ को किनारे करने के क्रम में बिजली का तार सट जाने से दौड़े करंट की चपेट में आने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ा जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे लंच टाइम के दौरान श्रीहरि प्लस टू विद्यालय के कुछ छात्र कोटेंगसेरा मौसीबाड़ी के पास पहुंच गए। वहां भगवान जगन्नाथ के लोहे के रथ को कुछ लोग धक्का देकर उसकी दिशा बदलने के लिए सड़क किनारे ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान करीब दर्जनभर छात्र रथ को धक्का देने में मदद करने लगे। रथ को घुमाने के दौरान उसका ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के विद्युत...