रांची, मई 26 -- झारखंड की राजधानी रांची में एक 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने करीब महीनेभर पहले अपने बॉयफ्रेंड पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि, 'लड़की सोमवार दोपहर को अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटकी हुई मिली। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना में फिलहाल आरोपी बॉयफ्रेंड के शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किशोरी के आरोप लगाने के बाद आरोपी 16 साल के लड़के को बीती 18 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था और तब से ही वह बाल सुधार गृह में है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच ...