पश्चिमी सिंहभूम, मार्च 25 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सुदूरवर्ती गुदड़ी के कमरोड़ा में बेटे ने मां की पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के आंगन में जला दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। इसकी जानकारी गुदड़ी पुलिस को मंगलवार को आरोपी के छोटे भाई की पत्नी हीरामनी ओरेया ने थाने में पहुंच कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतक मेरी बरसो की उम्र 65 वर्ष बताई गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। पुलिस को दिये बयान में हीरामन ने कहा है कि उसके जेठ नामजन बरजो (40) सोमवार सुबह घर में झाडू लगा रही अपनी मां मेरी बरजो पर पीछे से आकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने आंगन में रखी लकड़ियां जमा कर उसके ऊपर शव को रख आग लगा दी। इसके बाद शव को अधजला छोड़ नामजन भा...