झारखंड में बेटा बना हैवान! पिता को टांगी से काटकर मार डाला
बोकारो, जून 28 -- झारखंड के बोकारो में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में बेटे अर्जुन करमाली ने पिता जयलाल करमाली की टांगी से वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।शराब पीकर लौटा था बेटा मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन करमाली शुक्रवार रात शराब सेवन कर घर लौटा था। उसकी हालत देखकर पिता ने उसे शराब की लत छोड़ने और परिवार की जिम्मेदारियों को समझने की नसीहत दी। बताया जाता है कि पिता ने यह भी कहा कि उसकी नशे की आदत के कारण पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई है। इसी बात से नाराज होकर अर्जुन ने घर में रखी टांगी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.