गुमला, जनवरी 27 -- झारखंड के गुमला से तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान जाने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब तीनों नाबालिग दोस्त शादी समारोह से होकर लौट रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल कंट्रोल के बाहर हो गई और सीधे जाकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौत हो गई।पेड़ से जा टकराई थी बाइक जानकारी के मुताबिक, ये घटना गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पूसो थाना क्षेत्र के सुरसा कोटारी गांव के पास हुई है। सोमवार शाम तीनों नाबालिग लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। लड़कों की उम्र 15 और 16 साल थी मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मलंग टोली निवासी बघन उरांव के 15 साल के बेटे अमन उरांव, चमरू उरांव के 16 साल के बेटे म...