झारखंड में बस में सफर करना हुआ महंगा, किराये में 18% की बढ़ोतरी; रांची से किस शहर का कितना लगेगा
रांची, जून 5 -- झारखंड में बस किराये में वृद्धि कर दी गई है। यात्रियों को रांची से झारखंड के विभिन्न शहरों में बस सफर करने के लिए अब 18 फीसदी अधिक किराया देना होगा। यह निर्णय गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई बैठक में लिया गया। बस ओनर एसोसिएशन रांची के प्रतिनिधि अशफाक आजम ने बैठक के बाद बताया कि हाल में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है। बस परिचालन से जुड़े मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, बीमा, मोबिल आदि कई चीजे भी महंगी हो गई हैं। इस कारण बस मालिकों को पुरानी दर पर किराया लेने से नुकसान हो रहा था। इसको देखते हुए मौजूदा किराये में 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि रांची से विभिन्न शहरों को जानेवाली बसों का किराया तय कर दिया गया है। यह भी बताया कि पिछले दिनों बिहार में लंबी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.