रांची, जून 4 -- रांची। वरीय संवाददाता झारखंड में बस किराया में वृद्धि हो गई है। बस यात्रियों को रांची से झारखंड के विभिन्न शहरों के सफर करने के लिए अब 18 फीसदी अधिक किराया देना होगा। इसका निर्णय गुरुवार को राजधानी स्थित चेंबर ऑफ कामर्स भवन में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में बस ऑनर एसोसिएसन रांची के प्रतिनिधि अशफाक आजम भी उपस्थित थे।

बस किराया में वृद्धि उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की कीमतों में भारी वृद्धि की गई। इस महंगाई के कारण बस मालिकों को काफी हानि का सामना कर पड़ रहा था। इसलिए मौजूदा किराए में 18 फीसदी अधिक देना होगा। बस परिचालन से जुड़े सभी सामान महंगे हो गए हैं। डीजल, मोबिल, मोटर पार्टस, चेचिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, बीमा आदि कई ऐसी चीजे हैं, जिससे बस परिचालन का व्यवसाय काफी महंगा हो ...