नई दिल्ली, मई 29 -- देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश भर में लगभग 1200 से अधिक केस मिल चुके हैं, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। झारखंड की बात करें तो राजधानी रांची में कोरोना मरीज की संख्या एक से बढ़कर तीन पहुंच चुकी है। पहले मरीज की पुष्टि 24 मई को हुई थी। तीनों मरीज की पुस्टि माईक्रोप्रैक्सिस लैब में ही हुई है। पहले मरीज को डॉ मोहित नारायण के उपचार में सेंटेविटा में एडमिट कराया गया था। लोहरदगा के रहने वाले ये मरीज भी महाराष्ट्र से रांची आए थे। तीन में से दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, एक मरीज घर में क्वॉरेंटाइन हैं। माईक्रोप्रैक्सिस लैब की माईक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ पूजा सहाय ने बताया कि कोरोना के दो नए मरीज की जांच सोमवार रात को हुई थी, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक पुरुष मरीज की ऊम्र 61 वर्ष है,...