रांची, जुलाई 3 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में आम की पैदावार तेजी से बढ़ी है। कृषि विभाग और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राज्य में आम के उत्पादन में 62 हजार टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अब बड़ी संख्या में आम की बागवानी से जुड़ रहे हैं। वर्ष 2020-21 में जहां राज्य में लगभग 5 लाख टन आम का उत्पादन हुआ था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 5.62 लाख टन से अधिक हो गया है। पिछले पांच वर्षों में आम की पैदावार में कुल 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके पीछे राज्य का अनुकूल मौसम और यहां की मिट्टी को मुख्य वजह माना जा रहा है। शुष्क जलवायु और लैटेराइट मिट्टी बन रही वरदान यह भी पढ़ें- लखनऊ में तीन दिन 800 तरह के आम खाने का मौका, सीएम योगी करेंगे मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटनबिरसा कृषि...