रांची, अक्टूबर 9 -- झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, अब 30 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।संशोधित कार्यक्रम के तहत 22 अक्तूबर तक नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के नोटिसों का निस्तारण होगा। 24 से 29 नवंबर तक जांच और अनुमति की प्रक्रिया के बाद 30 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। अब तक करीब 7.36 लाख फॉर्म-6 और 4.87 लाख फॉर्म-8 आवेदनों को डिजिटल रूप दिया जा चुका है। ये आवेदन 3 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के दौरान प्राप्त हुए थे। निर्वाचन आय...