रांची, अक्टूबर 1 -- झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और आत्मसमर्पण के बीच अब छह प्रमुख इनामी माओवादी ही सुरक्षा एजेंसियों की सूची में बचे हैं। इन सभी पर कुल 55 लाख का इनाम घोषित है। इनमें सबसे अधिक 15 लाख का इनाम नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ नन्दू उर्फ किरानी पर है। इनामी माओवादियों में अधिकांश का संबंध लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले से है। पहले इनका प्रभाव शंख-कोयल जोन और बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में रहा था। बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज होने के बाद संगठन के कई सदस्य सारंडा क्षेत्र की ओर चले गए थे। हालांकि, अब वहां भी इनकी मौजूदगी की स्पष्ट जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिल रही है। सारंडा में भी माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नक्सली कमांडर सचिन के आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र म...