रांची, अप्रैल 4 -- मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत देने वाले उपकरणों फ्रिज, कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर (एसी) की मांग तेज हो जाती है। वहीं, इनकी कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है। बाजार में अचानक आई इस महंगाई ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। व्यापारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में वृद्धि की मुख्य वजह कच्चे माल की महंगाई है। प्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबा जैसे जरूरी मटेरियल के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर उत्पादों की लागत पर पड़ा है। नतीजतन कंपनियों ने फ्रिज, कूलर और एसी की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। एक कारोबारी के अनुसार इन उत्पादों की कीमत में एक हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- झारखंड DGP तदाशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.