आदित्यपुर, मई 27 -- चांडिल। झारखंड में फाइनेंशियल बेकाबू की स्थिति है। तीन माह के अंदर झारखंड में फाइनेंशियल क्रंच (वित्तीय तंगी) आ जाएगी। यह बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार की चांडिल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा। संजय सेठ ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। सारे विभाग के पैसे सरेंडर हो रहे है। राज्य सरकार ठनठन गोपाल हो गई है।

सरकार की स्थिति केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य की झामुमो सरकार मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर चुनाव तो जीत गई, लेकिन आने वाले समय में राज्य सरकार के लिए बड़े कठिन होने वाले है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बिक्री के पैसे तथा डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों को वेतन राज्य सरकार नहीं दे पा रही है।

निर्...