रांची, अगस्त 2 -- Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से भी समर्थन मांगा है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्र वीडियो कॉल पर उनसे और CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका से बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान छात्रों ने जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए CJP के समर्थन की मांग की।झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने CJP से मांगा समर्थन वीडियो कॉल में एक छात्रा कहती है, "हम लोग आपका समर्थन चाहते हैं। जिस तरह से आप लोगों ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, उसे देखकर सरकार को झुकना पड़ा। सरकार सोच रही थी कि कुछ नहीं हो पाएगा, लेकिन आपने साबित कर दिया कि झुकता है जमाना, अगर झुकाने वाला होना चाहिए। सर, ...