झारखंड न्यूज, जनवरी 9 -- झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों के निर्माण में तेजी आ रही है। साल 2026 में एनएचएआई की 10 सड़क परियोजनाएं पूरी होने की उम्मीद है। 2027 में दो और हाईवे तैयार हो जाएंगे। वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्स लेन एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का काम अगले दो माह में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिन पहले दिल्ली में परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान झारखंड को हर प्रकार से सहयोग का भरोसा दिया है। झारखंड में सड़कें अब सिर्फ आवागमन का जरिया नहीं रहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बनती जा रही हैं। रोड नेटवर्क झारखंड को उसके पड़ोसी राज्यों- बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से जोड़ रहा है। समय भी घट रहा है, दूरी सिमट रही है और अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.