चाईबासा, अगस्त 15 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने यहां छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले एक एरिया कमांडर को मार गिराया है, जिसकी पहचान अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मदकम के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। साथ ही मारे जाने के डर से कई नक्सली हथियार छोड़कर भाग भी खड़े हुए। फायरिंग रुकने के बाद चाईबासा पुलिस ने घटनास्थल से अन्य हथियार व गोलाबारूद के साथ पुलिस से लूटे गए 4 हथियार भी बरामद किए। यह जानकारी सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी। पुलिस ने बताया कि ये नक्सली स्वतंत्रता दिवस के दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे थे।मुठभेड़ के बाद बरामद हुए इतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.