रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (आईडब्ल्यूडब्ल्यूए) का 59वां वार्षिक अधिवेशन 22-24 जनवरी तक बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में होगा। पहली बार झारखंड में आयोजित होने जा रहे इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश-विदेश के 1000 से अधिक इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसका आयोजन आईडब्ल्यूडब्ल्यूए के रांची केंद्र की ओर से बीआईटी मेसरा के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आईडब्ल्यूडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष और अधिवेशन के अध्यक्ष इंजीनियर उमेश मेहता ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य विषय- सतत भविष्य के लिए नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्मार्ट जल समाधान, रखा गया है। तीन दिवसीय आयोजन में जलापूर्ति, अपशि...