जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- झारखंड में पहली बार बिच्छू और मकड़ी जैसे एक अनोखे जीव को देखा गया है। जमशेदपुर के उलियान में टेललेस व्हिप स्कॉर्पियन नामक इस जीव को पाया गया है। वाइल्ड लाइफ बायोलॉजिस्ट गौरी गुड़िया और शिवम ठाकुर ने इस जीव की खोज की और अपने कैमरे में कैद किया। अब वन विभाग इसके संरक्षण पर काम कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस जीव की बड़ी खासियत उसकी चाबुक जैसी लंबी टांगें हैं। इसकी मदद से वह अंधेरे में भी आसपास की हलचल का पता लगा लेता है। निशाचर जीवनशैली और छिपकर रहने की आदत के कारण यह लोगों की नजरों से दूर रहता है। इसकी टांगों पर मौजूद संवेदनशील संरचनाएं आसपास की वस्तुओं के संपर्क, हवा में होने वाली हलचल और सतह पर उत्पन्न सूक्ष्म कंपन का पता लगाने में मदद करती हैं। अंधेरे में यह अपनी लंबी टांगों को लगातार आगे-पीछे करता है। इससे ...